Fathers Day/2020 फादर्स डे

 Fathers Day 2019 फादर्स डे

दुनिया भर में 21 जून को Father's Day मनाया जाएगा। ये दिन पिता के सम्मान और प्यार के रूप में मनाया जाता है। father’s day को मनाने के बारे में कुछ अवधारणाएँ हुईं।

father's day, फादर डे क्यो मनाया जाता हैं

5 जुलाई 1908 को मनाया गया 

फादर्स डे पर एक दूसरी कहानी भी प्रचलित हैं। इसके अनुसार, सबसे पहले 5 जुलाई 1908 को वेस्ट वर्जीनिया के फेयर्मोंट में फादर्स डे मनाया गया था। ग्रेस गोल्डन क्लेटन अनाथ थी। उन्होने इस दिन को खास महत्व दिलाने के लिए   बहुत प्रयास किया।
6 दिसंबर 1907 को हुए मे खान हादसे में कई लोगों को जान गई थी और बहुत से  बच्चो ने अपने पिता को खो दिया था। क्लेटन ने उन्हीं लोगों की याद में इस दिन को सेलिब्रेट करने के बारे में सोचा लेकिन तब इसके लिए छुट्टी नही होती थी।

19 जून 1910 को फादर्स डे मनाया गया।

 इस दिन की शुरुआत 19 जून 1910 से हुई थी। लेकिन इसे आधिकारिक मान्यता 1972 में मिली।

माना जाता है कि फादर्स डे सबसे पहले 19 जून 1910 को वाशिंगटन में मनाया गया। इसके पीछे सोनेरा डोड की एक रोचक कहानी है। सोनेरा डोड जब छोटी थी, तभी उनकी मां का निधन हो गया था।  पिता विलियम स्मार्ट ने सोनेरो के जीवन में मां की कमी महसूस नहीं होने दी और उन्हें एक पिता के साथ-साथ मां का भी प्यार दिया।

1909 में स्पोकाने के चर्च में मदर्स डे पर उपदेश दिया जा रहा था जिसके बाद डोड को लगा कि मदर्स डे की ही तरह फादर्स डे भी मनाया जाना चाहिए। ओल्ड सेंटेनरी प्रेस्बिटेरियन चर्च के पादरी डॉक्टर कोनराड ब्लुह्म की मदद से इस विचार को स्पोकाने YMCA के पास ले गईं। जहां स्पोकाने YMCA और मिनिस्टीरियल अलायन्स ने डोड के इस विचार का समर्थन किया और 1910 में पहली बार फादर्स डे मनाया गया।

सोनोरा ने सुझाव दिया कि उनके पिता का जन्मदिन, 5 जून को सभी पिताओं के सम्मान के लिये तय कर दिया जाये चूंकि पादरी इसकी तैयारी के लिए कुछ और वक़्त चाहते थे इसलिये 19 जून 1910 को वायएमसीए के युवा सदस्य गुलाब का फूल लगा कर चर्च गये, लाल गुलाब जीवित पिता के सम्मान में और सफेद गुलाब मृतक पिता के सम्मान में। डोड घोड़ा-गाड़ी में बैठकर पूरे शहर में घूमीं और बीमारी के कारण घरों में रह गये पिताओं को उपहार बांटे।

1966 में, राष्ट्रपति लिंडन जॉनसन ने प्रथम राष्ट्रपतीय घोषणा जारी कर जून महीने के तीसरे रविवार को पिताओं के सम्मान में, फादर्स डे के रूप में तय किया। छह साल बाद 1972 में वह दिन आया जब राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन ने इस कानून पर हस्ताक्षर किये और यह एक स्थायी राष्ट्रीय छुट्टी बना।

फादर्स डे की आधिकारिक तौर पर मान्यता प्राप्त तिथि अलग अलग देश में अलग अलग है।

भारत में फादर्स डे जून के तीसरे रविवार को मनाया जाता हैं।

Comments